जमशेदपुर : अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के द्वारा जमशेदपुर सोनारी भूतनाथ मंदिर के समीप रानी अवंती बाई चौक पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और अवंती चौक पर लड्डू वितरण किया गया. इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, केंद्रीय अध्यक्ष किशनलाल वर्मा, महासचिव ज्वाला सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आरके सिंह, उपाध्यक्ष नरेश लोधी, भुनेश्वर लोधी, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, कार्यालय सचिव चंदन लोधी, सोशल मीडिया प्रभारी अवध लोधी, गोपाल लोधी युवा कमेटी अध्यक्ष कमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत लोधी, महिला अध्यक्ष विनीता सिंह, महासचिव संगीता लोधी, कार्यकारी अध्यक्ष सरस्वती-2, उपाध्यक्ष कंचन लोधी, मेघा लोधी एवं अन्य उपस्थित थे.