खबरjamshedpur- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव अमित सिंह बने प्रदेश...
spot_img

jamshedpur- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव अमित सिंह बने प्रदेश यूथ इंटक के संगठन सचिव

राशिफल


जमशेदपुरः जमशेदपुर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव अमित कुमार सिंह को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष कुमार रवि चौबे ने झारखंड यूथ इंटक का संगठन सचिव नियुक्त किया गया है. नियुक्ति पत्र 22 अगस्त को प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने अपने आवासीय कार्यालय में अमित कुमार सिंह को सौंपा. मौके पर यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव उपस्थित थे.इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने अमित सिंह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की उनके आने से युवाओं के बीच नई ऊर्जा का संचार होगा और यूथ इंटक को और मजबूती मिलेगी. इस अवसर पर झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एवं यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने अमित कुमार सिंह को बधाई देते हुए उन्हें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच विशेष रुप से फोकस करते हुए नई यूनियनों के गठन में काम करने को कहा एवं हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया . इस अवसर झारखंड इंटक के संयुक्त महासचिव विनोद राय महेंद्र मिश्रा सरायकेला खरसावां इंटक के जिला अध्यक्ष केपी तिवारी पूर्वी सिंहभूम जिला यूथ इंटक के अध्यक्ष अभिनंदन सिंह सरायकेला खरसावां यूथ इंटक के अध्यक्ष लालबाबू सरदार जमशेदपुर ग्रामीण इंटक के अध्यक्ष बीरबल सिंह झारखंड यूथ इंटक के संयुक्त महासचिव अंजनी कुमार कोल्हान के प्रभारी अंजनी पांडे यूथ इंटक के महासचिव अमृत झा संजय पांडे सोनू सिंह अखिलेश मुखी धीरज शर्मा गणेश राव सूरज मुखी आलोक दुबे कृष्णा कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे. अपने मनोनयन हेतु इंटक नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए अमित कुमार सिंह ने कहा के आप लोगों की आशा पर खरा उतरूंगा और इंटक की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करूंगा.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading