
जमशेदपुर : झामुमो झारखण्ड व्यवसायिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय का शनिवार को नगरागमन हुआ. इस दौरान संगठन के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में बिष्टुपुर रमाडा होटल से सोनारी ऐरोड्राम तक विभिन्न जगहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ श्री सहाय का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान बिनीत जायसवाल, प्रतीक सिंह, शहिद परवेज, अशोक सिंह, डिंपी सिंह, रमेश प्रसाद, सूरज सिंह, परेश डे, धनंजय सिंह, मनील महतो, अभिषेक पाण्डा, प्रफुल्ल चंद हांसदा, गुरमीत सिंह नेगी, बिरजू त्रिपाठी समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.