खबरjamshedpur-anugrah-narayan-sansthan-बागबेड़ा के अनुग्रह नारायण सिंह संस्थान ने किया बिहार के मंत्री अमरेंद्र...
spot_img

jamshedpur-anugrah-narayan-sansthan-बागबेड़ा के अनुग्रह नारायण सिंह संस्थान ने किया बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का जोरदार अभिनंदन, सामाजिक एकता पर जोर

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान में बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के सम्मान में सम्मान मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत अनुग्रह बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. उसके बाद मुख्य अतिथि अमरेंद्र प्रताप सिंह संस्था के संरक्षक शंभूनाथ सिंह, अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव एसपी सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत शुरुआत किया. उसके बाद संस्था द्वारा नव वर्ष की बधाई देते हुए सभी संरक्षक को बुके द्वारा स्वागत किया गया. उसके बाद संस्था के अध्यक्ष और महासचिव ने अमरेंद्र प्रताप सिंह को तलवार सम्मान का प्रतीक पगड़ी और साल से सम्मानित किया. स्वागत भाषण अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने दिया जिसमें उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को नव वर्ष की बधाई देने के साथ-साथ सभी को मिलकर एक साथ काम करने का भी अनुरोध किया. संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए और समय संस्था को अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया. संरक्षक तथा क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने इसी तरह से क्षत्रियों को एकजुट होकर सभी को मान सम्मान देते हुए समाज की प्रगति में अपनी भागीदारी देने का आह्वान किया. इस मौके पर संरक्षक शिव शंकर सिंह, विमल सिंह, विनोद सिंह, नंद कुमार सिंह, महिला संघ के महासचिव मंजू सिंह ने भी संस्था को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा संस्था के कार्यों की सराहना की. धन्यवाद ज्ञापन महासचिव एस पी सिंह ने दिया. पूरे कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव तथा झारखंड क्षत्रिय महिला संघ के अध्यक्ष डॉ कविता परमार ने किया. समारोह में बागबेड़ा के अलावे शहर से भी गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. पूरे कमेटी के द्वारा भव्य रुप से माल्यार्पण कर अमरेंद्र बाबू का सम्मान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में केदार सिंह, भुवनेश्वर सिंह, राम सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय सिंह, उमेश सिंह, अंबिका सिंह, अरुण सिंह, अलख सिंह, रामजी सिंह, ललन सिंह, रामचंद्र सिंह, ज्ञानी सिंह, संदीप सिंह, दिनेश सिंह, दिनेश सिंह, कविता परमार, एसपी सिंह तथा अखिलेश्वर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading