खबरJamshedpur : तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा महतो का शहर आगमन...
spot_img

Jamshedpur : तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा महतो का शहर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत, आर्चरी संघ ने भी किया सम्मानित, कमोलिका ने कहा-अब निशाना ओलंपिक में स्वर्ण पर

राशिफल

जमशेदपुर : रविवार को तीरंदाजी विश्वकप में मेक्सिको को हराकर भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था. इस महा विजय के साथ ही भारतीय महिला रिकर्व टीम की खिलाड़ियों ने ओलंपिक में अपना स्थान पक्का कर लिया है. टीम की सदस्य तीरंदाज दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी और अंकिता भकत ने एकबार पुन: झारखंड सहित भारत का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है. सभी महिला तीरंदाज जमशेदपुर के टाटा आर्चरी एकेडमी की खिलाड़ी हैं. वहीं विश्वकप के लिए भारतीय टीम की कोच भी जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो हैं. विश्वकप तीरंदाजी में स्वर्ण जीतने के बाद कोच पूर्णिमा महतो और तीरंदाज कोमोलिका बारी बुधवार को जमशेदपुर पहुंचीं. इस दौरान शहर ने उन्हें जमकर प्यार दिया. झारखंड तीरंदाजी संघ सहित जमशेदपुर आर्चरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने कोमोलिका बारी व पूर्णिमा महतो के घर पहुंचकर उनका अभिनंदन और सम्मान किया. साथ ही कोमोलिक के माता-पिता को भी मिठाई खिला कर बधाई दी. झारखंड तीरंदाजी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम आर्चरी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और कोच हरेंद्र सिंह ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों संग कोच पूर्णिमा महतो और स्वर्ण विजेता कोमोलिका बारी के घर पहुंचकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. महिला आर्चर कोमोलिका बारी ने शहर द्वारा मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार जताया. कहा कि विश्वकप में स्वर्ण जीतना रोमांचक अनुभव था, किंतु ओलंपिक में स्वर्ण जीते बगैर लक्ष्य फ़िलहाल अधूरा है. कहा कि कोच पूर्णिमा महतो, टाटा आर्चरी अकैडमी, विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका दीदी के साथ, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से कठिन लक्ष्य भी आसान बन जाते हैं. महिला रिकर्व टीम का यह शानदार प्रदर्शन बेहतरीन कमिटमेंट और टीमवर्क का अप्रतिम उदाहरण है. कोमोलिका भकत ने कहा कि उनका निशाना अब ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर है. झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें झारखंड की प्रतिभा पर पूर्ण विश्वास है. विश्वकप तो केवल झांकी है, ओलंपिक का महाविजय अभी बाकी है. खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और सुविधा मुहैया कराने की दिशा में आर्चरी एसोसिएशन सदैव कटिबद्ध है. इस दौरान कोच हरेंद्र सिंह, रवि कुमार, राष्ट्रीय आर्चर प्रयाग राज सिंह, पेंटाकोटा हर्षिका, पेंटाकोटा लक्ष्मण, पेंटाकोटा वंदना, के मनीष, घनश्याम बारी, लक्ष्मी बारी समेत अन्य उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!