- भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई अपने लोगों के लिए देश प्रेम की सीख थे : भरत सिंह
जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने अपने साकची स्थित कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई. इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने पूरे भारत में राजनीति की एक अलग ही छवि प्रस्तुत की. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा करने में समर्पित कर दिया. उनके इसी देश प्रेम ने पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारत का सिर झुकने नहीं दिया तथा उन्हीं के शासनकाल में भारत परमाणु संपन्न राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया. इसलिए हम दिल से प्रार्थना करते हैं कि स्वर्गीय अटल को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. कार्यक्रम में श्री सिंह के साथ शक्ति सिंह, मनोज सोनी, एस.पी.सिंह, राम उदय ठाकुर, छक्कन चौधरी, डॉक्टर जिया, अमन शर्मा, दीपक सिंह, संदीप सिंह, राम कुमार, राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम, करण गोराई राजीव कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
गोलमुरी मंडल भाजपा ने दी स्व अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गोलमुरी मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में नीलडीह स्थित जिता सिंह बागान में अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। इसके साथ ही दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर पधाधिकार्यो की एक बैठक भी की गयी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौपी गई एवम शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथलेश सिंह यादव,खेमलाल चौधरी,महामंत्री नरेंद्र ओझा,अशोक सामंत,विनोद झा,उत्तम चौधरी,सीनू राव,सोनू ठाकुर,देवाशीष झा,कामेश्वर साहु,राकेश कुमार,शैलेंद्र प्रसाद,दिनेश शर्मा,चंद्रकांता सिंह समेत अन्य कार्यकता उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी की जयंती पर भाजपा मानगो मंडल ने दी श्रद्धांजलि (नीचे पढ़ें)
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है। इस अवसर पर भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय के नेतृत्व में डिमना रोड मानगो में स्थित राजस्थान भवन धर्मशाला में उनकी जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पाण्डेय, रविंद्र सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय ,मंत्री अंकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रताप साहू, रितु विश्वकर्मा, विजय सोय, वीरेन महतो, संगीता शर्मा, बिजेंद्र सिंह, सुशील पांडे, शिव कुमार पांडेय, सुशील कुमार, अनिमेष सिन्हा, बंटी गुप्ता, रवि गोराई उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)
कदमा मंडल भाजपा ने मनायी पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
कदमा मंडल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कदमा शास्त्री नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने की। इस अवसर पर स्व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव शर्मा और महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. तत्पश्चात अटल जी के जीवन पर आधारित बायोग्राफी देखी गई. साथ हीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना गया और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 18,000 करोड़ रुपए से अधिक पहुंचाया गया. इसका सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया. कार्यक्रम का संचालन अजय झा और धन्यवाद ज्ञापन डीएन सिंह ने किया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, अजय झा, राजकुमार सिंह लोधी, उपेंद्र गिरि, राजेश कुमार सिंह, रंजीत पंडित, विरेन्द्र सिंह गुटर, अमित मंडल, डीएन सिंह, विक्की यादव, शोभा श्रीवास्तव, प्रीति पंडा, रंजू झा, खुशी ओझा, संगीता सिंह, आनन्द सिंह, प्रेम कुमार, यशवंत सिंह, रविशंकर सिंह, संतोष शर्मा, संतोष सिंह, भोला शर्मा, एस कार्तिक, राजू रजक, बलबीर पांडे, राघव प्रसाद समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
सामाजिक संस्था यात्रा ने अटल जयंती पर किया वृक्षारोपण
सामाजिक संस्था यात्रा (एक नये जीवन की शुरुआत) के द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही अटल जी के नाम पर संस्था के सदस्यों ने 10 वृक्ष लगाकर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की. संस्था की संरक्षक रीना सिंह ने संस्था के सभी सदस्यों से स्व अटल बिहारी वाजपेयी के बताये मार्ग पर चलने को आग्रह किया. वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीना सिंह, कौस्तव रॉय, निरंजन तिवारी, समरजीत सिंह, अमरजीत कौर समेत संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे.