जमशेदपुर : बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जरूरतमंद असहाय परिवार के बीच कंबल वितरण किया गया। बागबेडा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह के सहयोग से 35 कंबल समिति को प्राप्त हुए। बागबेड़ा के संजय नगर में सुबोध झा एवं ऋतु सिंह के द्वारा 35 असहाय, निर्धन, जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। सुबोध झा ने कहा कि 28 दिसंबर को कुछ सामाजिक लोगों के सहयोग से कंबल की व्यवस्था बागबेडा महानगर विकास समिति को प्राप्त हो रही है, जिसका वितरण कैंप लगाकर 29 दिसंबर को समिति के द्वारा किया जाएगा। आज के कंबल वितरण कार्यक्रम में समिति की सदस्य श्वेता कुमारी, राजकुमार पांडे, दिलीप कुमार, निरंजन पात्रो, उमेश कुमार शर्मा, कार्तिक कुमार, मिठू कुमार एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।
Jamshedpur : जरूरतमंद के बीच बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने किया कंबल वितरण
[metaslider id=15963 cssclass=””]