खबरJamshedpur-Bagbera : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द धरातल पर उतारने को...
spot_img

Jamshedpur-Bagbera : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द धरातल पर उतारने को लेकर डीसी से मिले क्षेत्रवासी, इसी महीने ग्लोबल टेंडर का आश्वासन-Video

राशिफल

जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द धरातल पर उतारने की मांग को लेकर सोमवार को बागबेड़ा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष सह संरक्षक सुबोध झा के नेतृत्व में उपायुक्त महोदय को एक मांग पत्र सौंपा गया। सुबोध झा ने बताया कि उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर आने को कहा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता चाईबासा में किसी कार्य से गए हुए थे। उपायुक्त विजया जाघव ने उन्हें शाम तक ऑफिस में आने को कहा है। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)

सुबोध झा ने उपायुक्त को बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना, स्टेशन से बड़ौदा घाट सड़क निर्माण, लाल बिल्डिंग से घाघीडीह जेल तक सड़क निर्माण को लेकर विशेषकर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संबंध में मांग पत्र सौंपा गया है। सुबोध झा के अनुसार इस पर उपायुक्त ने बताया है कि जो कंपनी थी उसका टेंडर को रद्द कर ग्लोबल टेंडर के लिए आदेश दे दिया गया है। सुबोध झा ने कहा 21 दिनों के बाद अगर बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना कार्य की शुरुआत नहीं होती है, लाल बिल्डिंग से घाघीडीह जेल तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ और स्टेशन से बड़ौदा घाट जाने वाले मुख्य सड़क पर नाला के बीच पड़ने वाले पुलिया का निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो व्यापक जन आंदोलन होगा। (नीचे भी पढ़ें)

सुबोध झा ने कहा कि 21 जुलाई के बाद आंदोलनकारी जमशेदपुर से दिल्ली तक पदयात्रा कर प्रधानमंत्री से गुहार लगाएंगे। उपायुक्त से मिलने वालों में छोट राय मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य प्रभा हांसदा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह, महामंत्री सोनम देवी, कार्तिक कुमार, संतोष गुप्ता, मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रकांता देवी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रुपेश शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, अशोक कुमार, दीपक दांगी, संतोष शर्मा, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, राजेश कुमार, निरंजन कुमार, बबीता सिंह, कुमार शिवम, कुमार गौरव गुप्ता, सुमित कुमार सिंह, सुमन कुमार एवं अन्य लोग शामिल थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading