जमशेदपुर : छठ पर्व के मद्देनजर जिला पार्षद डॉ कविता परमार बागबेड़ा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी घाट (शिव घाट, रिवर व्यू घाट, बड़ौदा घाट, कुसुम घाट, पत्थर घाट) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से नदी के आसपास साफ सफाई के साथ साथ रास्ते को व्रत धारियों के लिए सुगम बनाने के बारे में विस्तृत रूप से अवगत हुए। उसके बाद बागबेड़ा थाना के समीप पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा लगाए जा रहे छठ व्रत धारियों के लिए शिविर के स्थान को चयन किया गया। ताकि इस शिविर के माध्यम से छठ व्रत धारियों को सहायतार्थ किया जा सके। इस दौरान बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान में बनने वाले दो कृत्रिम छढ घाट, नेहरू मैदान,शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान मे एक-एक कृत्रिम छठ घाट निर्माण करने से संबंधित स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श किया गया। गणेश पूजा मैदान एवं लकड़िया बागान में बना हुआ कृत्रिम छठ घाट का साफ-सफाई के बारे मे स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल कर संतुष्ट हुए। इस दौरान बागबेड़ा की जिला पार्षद कविता परमार, मुखिया राजकुमार गौड़, जमुना हासदा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, राजू सिंह, झरना मिश्रा, मनीषा हाइब्रू, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, गीता देवी, सीमा पांडे, रूपा देवी कुमोद सिंह, प्रतिनिधि बुधराम टोप्पो, भवनाथ सिह उपस्थित थे।