जमशेदपुर : श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बागबेड़ा कॉलोनी, रोड नंबर-4 द्वारा रविवार पूजा पंडाल का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन पूर्वी सिंहभूम जिला पार्षद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पोटका विधायक संजीव सरदार एवं बागबेड़ा की जिला पार्षद डॉ कविता परमार जी द्वारा किया गया ।इस अवसर पर संरक्षक सी एस पी सिंह, बसंत श्रीवास्तव, संजय झा, अशोक दुबे, बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राजकुमार ,उत्तर पूर्वी बागबेड़ा की मुखिया नीनू कूदादा , मध्य बागबेड़ा पंचायत मुखिया उमा मुण्डा, अध्यक्ष मंजू सिंह, उपाध्यक्ष सुजाता सिंह ,महामंत्री मुदिता सिंह , कोषाध्यक्ष प्रतिमा मुंडा ,उदय भगत , सचिव संध्या सिंह ,सीमा सिंह , सहायक सचिव सीमा पांडेय , बबिता सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष आंशूल कुमार ,रोहन सिंह ,विकाश सिंह ,अंकित सिंह ,सुभम सिंह, राहुल साहू , ललितसिंह, बागबेड़ा वासी एवं अन्य उपस्थित हुए।