जमशेदपुर : जमशेदपुर की मध्य बागबेड़ा पंचायत में मंगलवार को जिला परिषद पूर्वी सिंहभूम के 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत 4 लाख 20 हजार 700 की प्राक्कलित राशि से डिस्पेंसरी मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। सर्वप्रथम स्थानीय पार्षद डॉ कविता परमार ने सभी का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में अपनी योजनाओं और आने वाले समय में उसके क्रियान्वयन के विषय में सभी पंचायत से आए हुए प्रतिनिधियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दिए गए योजना में सभी पंचायत के 10 योजनाओं को समाहित किया गया था लेकिन जिला परिषद द्वारा सिर्फ एक योजना को स्वीकृत करते हुए आज के काम का शिलान्यास किया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता इस चार गंभीर विषयों को ध्यान में रखते हुए सांसद और विधायक के साथ साथ जिला परिषद अध्यक्ष से सहयोग की मांग की। अपने संबोधन में चेयरमैन बारी मुर्मू ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए उनकी सुरक्षा के लिए और क्षेत्र के विकास के लिए जो कुछ भी संभव हो सकेगा हम करने की पूरी कोशिश करेंगे। खासकर महिलाओं के लिए उन्होंने कहा कि थाना में उनकी सुनवाई हो इसके लिए महिला की टीम गठित करके और विशेषकर थाना में महिला कांस्टेबल जो महिलाओं की बातों को सुने इसके लिए हम लोग शहर के सीनियर एसपी से भी बात करेंगे। (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह और तमाम जनप्रतिनिधि व मुखिया उपस्थित थे। कन्हैया सिंह ने कहा कि पंचायती क्षेत्र में सर्वाधिक जनता के नजदीक वार्ड सदस्य होते हैं और उन वार्ड सदस्यों को जनता की समस्याएं और उसके निदान के लिए मुखिया, पंचायत समिति, जिला परिषद से समन्वय बनाकर और उन लोगों तक अपनी बात पहुंचा कर विकास का सुंदर काम किया जा सकता है। मगर हकीकत यह है कि ग्राम सभा चुपके चुपके होती है और गांव वालों को पता भी नहीं चलता है पंचायती राज व्यवस्था पर ठेकेदारी सिस्टम हावी है और यही वजह है कि काम सही तरीके से नहीं हो पाता। (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं धनंजय उपाध्याय, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, दक्षिण बागबेड़ा से जगदीश प्रसाद, पश्चिम बागबेड़ा से विजय सिंह, बिपिन तिवारी, उत्तरी बागबेड़ा से बुधराम टोप्पो, गुलशन कुमार, उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत से कमल पांडे, रितेश गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य किशोर सिंह, मुखिया नीनू कुदाद।, मध्य बागबेड़ा पंचायत की मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, उप मुखिया धनंजय सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा, वार्ड सदस्य करण सिंह, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, बिनोद कुमार, राजा कुमार, अशोक सिंह, सी एसपी सिंह, रामनाथ दुबे, अशोक दुबे, अजय ओझा, त्रिभुवन तिवारी, बसंत श्रीवास्तव सदानंद झा साधु प्रसाद, के साथ-साथ भारी संख्या में महिला और पुरुष समर्थक उपस्थित थे।