खबरJamshedpur : कम कंबल मिलने से क्षुब्ध पंचायत समिति सदस्यों का ज्ञापन...
spot_img

Jamshedpur : कम कंबल मिलने से क्षुब्ध पंचायत समिति सदस्यों का ज्ञापन लेने से भी कतराये बीडीओ साहब, विरोध-प्रदर्शन, अंततः डीसी, एसडीओ और पंचायती राज पदाधिकारी को मांग पत्र सौंप कर की बीडीओ की शिकायत, मिला कार्रवाई का आश्वासन-Video

राशिफल

जमशेदपुर : एक तरफ जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया को 200 कंबल और दूसरी तरफ पंचायत समिति सदस्यों को मात्र 15 कंबल दिए जाने के विरोध में जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने करनडीह स्थित प्रखंड विकास कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य 42 पंचायत समिति सदस्यों का हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार के पास पहुंचे, तो बीडीओ प्रवीण कुमार ने पंचायत समिति सदस्यों की अधिक संख्या को देखते हुए मीटिंग हॉल में मांग पत्र लेने की बात कही। पंचायत समिति सदस्यों ने मीटिंग हॉल में काफी इंतजार करने के पश्चात नहीं आने पर पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को बुलाने उनके कक्ष में गए। बीडीओ आने की बात कह कर इसी बीच मौका देखकर मीटिंग हॉल में गए बिना एवं बिना मांग पत्र लिए चलते बने। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों की इसकी खबर मिलते ही जमकर कार्यालय के गेट के समक्ष उनका पुरजोर विरोध किए। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

उसके बाद पंचायत समिति सदस्यों ने एकजुट होकर जिला उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को मांग पत्र सौप दिया। सारी घटना से अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अवगत करवाया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने इस घटना पर बीडीओ को पत्र भेजकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मांग पत्र में कहा गया है कि 5000 की आबादी पर मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य दोनों चुनाव में जीत कर जनता की सेवा करने आते हैं। मुखिया को 200 कंबल एवं पंचायत समिति सदस्यों को मात्र 15 कंबल दिया जाना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। इस तरह पंचायत समिति सदस्यों के साथ भेदभाव का व्यवहार करना कतई शोभा नहीं देता है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

मांग पत्र में कहा गया है कि पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में निर्णय नहीं लेकर अपने मन से मात्र 15 कंबल का निर्धारित करने का निर्णय ले लेना बिलकुल गलत है। इसका पंचायत समिति सदस्य पुरजोर विरोध करते हैं। पंचायत समिति सदस्यों ने एकजुट होकर कंबल की संख्या नहीं बढ़ाने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। इस दौरान पंसस सिनी सोय, संजना लुगुन, सुनील गुप्ता, संगीता पात्रो, प्रभा हाँसदा, सोमवारी पात्रो, लक्ष्मी बोदरा ,आशीष पाल, सत्यवीर सिंह बग्गा, आर्या देवी, संगीता देवी, रीना सरदार, नारायण बेसरा, दीपू सिंह, आरती करूवा, आजाद सामंत, गीतिका प्रसाद, रविया हसन सहित कई पंसस उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading