खबरJamshedpur : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है : विधायक शशि...
spot_img

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है : विधायक शशि भूषण मेहता

राशिफल

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पांकी विधायक शशि भूषण मेहता के निजी दौरे के क्रम में जमशेदपुर आये हैं. इसी क्रम में वह मानगो मंडल में भी कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित हुए. यहां उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया. मानगो के साउथ प्वाइंट स्कूल के मुख्य संरक्षक शिव प्रकाश शर्मा के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया गया. मानगो मंडल के अध्यक्ष विनोद राय ने उन्हें अंग वस्त्र देकर उन्हें अभिनन्दन किया. स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मानगो मंडल के अध्यक्ष विनोद राय, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुशील पांडे, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रवि गोराई, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोज तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह, नारायण महतो एवं अन्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading