खबरJamshedpur-BJM : भाजमो का पूरे झारखंड में वृहद सदस्यता अभियान कल से,...
spot_img

Jamshedpur-BJM : भाजमो का पूरे झारखंड में वृहद सदस्यता अभियान कल से, साकची के धालभूम क्लब से होगी शुरुआत

राशिफल

जमशेदपुर : जनसंघ के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शनिवार (25 सितंबर) से भारतीय जनतंत्र मोर्चा के द्वारा पूरे झारखंड राज्य में वृहद सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी. यह जानकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने दी. वह यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए मार्ग पर चलकर एकात्म मानववाद और राष्ट्र सर्वोपरि के भावना के साथ जनहित के कार्य करेगा. भाजमो कार्यकर्ता अंत्योदय के मंत्र को आत्मासात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास करेंगे. राजनीति में नई कार्यसंस्कृति स्थापित करना हमारा लक्ष्य है. भाजमो के संस्थापक और व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भाजमो के तमाम कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए संगठन में पारदर्शिता, सुचिता और सुशाशन को कायम रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि भाजमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा कल 25 सितंबर को धालभूम क्लब साकची में दोपहर 03:00 बजे से वृहद सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी. कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों से सैकड़ों कार्यकर्ता और भाजमो समर्थक जुटेंगे. इस दौरान उपस्थित सभी आगंतुकों को पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरयू राय पार्टी की नीति और सिद्धांतों से सबको अवगत कराएंगे और जमशेदपुर के विकास के लिए योजनाएं प्रस्तुत करेंगे. ज्ञातव्य है की विधानसभा चुनाव 2019 में जमशेदपुर पूर्वी में जमशेदपुर की जनता सरयू राय को विजय प्राप्त करवाकर एक नया इतिहास गढ़ा था और इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जमशेदपुर के हर कोने से लोग श्री राय के समर्थन में नजर आए थे. भाजमो के इस वृहद सदस्यता अभियान में वैसे सभी बुद्धिजीवियों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है. भाजमो के संस्थापक सरयू राय ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक लंबी लड़ाई लड़ी है, अपने पूरे राजनीतिक जीवन में भ्रष्टाचारियों और राज्य की संपदा के लुटेरों के खिलाफ वे सदैव आवाज उठाते रहे हैं. संवाददाता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के अलावा जिला सदस्यता प्रभारी मनोज सिंह उज्जैन, सह सदस्यता प्रभारी राजेश कुमार झा, प्रवक्ता आकाश शाह व अन्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading