
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक के निर्देशानुसार भाजमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा जमशेदपुर के विभिन्न मंडल क्षेत्रों में शुद्ध गेंहू और लौकी का निशुल्क वितरण किया गया. भाजमो द्वारा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बारिडीह चौक, भुइयांडीह लिट्टी चौक, सितारामडेरा तारापोर सकूल के सामने, गोलमुरी बाजार, बिरसानगर पूर्वी सिद्धो कान्हू चौक, बिरसानगर पश्चिम 6 नम्बर जोन फुटबाल मैदान, लक्ष्मीनगर शिव मंदिर के पास में शिविर लगाकर लौकी और गेंहू का निशुल्क वितरण किया गया.
वहीं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मानगो और उलीडीह क्षेत्र में भाजमो उलीडीह मंडल और मानगो मंडल के संयुक्त तत्वावधान में डिमना रोड स्टेट बैंक के सामने शिविर आयोजित कर निशुल्क लौकी और गेंहू वितरित किया गया. इन शिविरों में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं एवं छठ व्रत धारियों ने उपस्थित होकर गेंहू और लौकी प्राप्त किया. शिविर में उपस्थित विधायक सरयू राय के निर्देश पर गठित छठ घाट सुविधा एवं प्रबंध समिति की संयोजिका मंजु सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक एवं मोर्चा के संरक्षक सरयू राय के दिशानिर्देश पर जमशेदपुर के तमाम मंडलों में शिविर लगाकर छठ व्रतियों के लिए सेवा प्रदान करने का कार्य किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर में पहली बार छठ पूजा में सेवा की कमान महिलाओं ने संभाली है. समिति की महिलाएं क्षेत्र के प्रत्येक घाट में सक्रिय रहेंगी और घाटों में व्यवस्थाओं के देख-रेख में अपना योगदान देंगी. श्री सरयू राय के निर्देश पर 29 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 09.00 बजे से विधानसभा कार्यालय से सभी फलों से निर्मित 2100 सूप का निशुल्क वितरण किया जाएगा. शिविर में मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, जिला मंत्री विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, व्यवसायिक प्रतिनिधी सह प्रवक्ता आकाश शाह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष चार्ली लैजरस, भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, बिरसानगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, बिरसानगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, प्रमोद सिंह मल्लू, छठ घाट प्रबंधन एवं जनसुविधा समिति कि सभी सदस्य उपस्थित थे.