Jamshedpur-BJM-Mother’s-Day-Celebration : भाजमो ने मातृ दिवस पर किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, साध्वी सरस्वती दीदी हुईं शामिल, कहा-बच्चियों को शास्त्र एवं शस्त्र की शिक्षा देनी होगी

राशिफल

जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा की ओर से रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन सभागार में मोर्चा की जिला समिति की ओर से ‘भारत माता सबकी माता’ शीर्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिन्दू शेरनी साध्वी सरस्वती दीदी शामिल हुई। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मोर्चा की ओर से उन्हें पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

कार्यकम को भारत माता के उद्घोष के साथ सम्बोधित करते हुए साध्वी सरस्वती दीदी ने कहा की मां मां होती है और वह सबकी होती है। जननी जन्म भूमिश्च स्वर्गादपि गरिष्यती। मां और जन्म भूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊपर है। सनातन हिन्दू संस्कृति ही एक मात्र ऐसी संस्कृति है जो नारी के हर रूप को पूजनीय मानता है। उन्होनें देश में बढ़ रही छोटी छोटी बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया एवं इसके पीछे पश्चिमी सभ्यता को दोषी बताया। (नीचे भी पढ़ें)

उन्होने कहा कि भारत में महिला के हर रूप की पूजा होती है, परंतु पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव एवं हिन्दू संस्कृति से दूर होने पर ही समाज एवं राष्ट्र इसका दंश झेल रहा है। उन्होनें बताया कि हिन्दू संगठित एवं जागृत हुए तो अयोध्या में राम मन्दिर के निर्माण का संकल्प पूरा हो गया। अभी हमें करोडों हिन्दुओं को जागृत एवं संगठित करना है, ताकि देश को विदेशी कुठाराघातों से बचाया जा सके। साध्वी सरस्वती दीदी ने कहा कि देश में लव जेहाद चरम पर है, जहां हमारे धर्म की बच्चियों को बहला फुसला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया जा रहा है। इसके लिये हमें अपनी बच्चियों को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा देना अति आवश्यक है। सभागार में उपस्थित युवतियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप हजारों रुपये परिधान आदि पर खर्च देती हो, इसके बदले हजार रुपये की तलवार खरीदो। साथ ही उन्होंने धर्मांतरण के खेल को रोकने के लिये विशिष्ट अतिथि सन्नी टोप्पो को सम्मानित किया एवं और लोगों संगठित और सशक्त होने का आह्वान किया। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)

कार्यक्रम में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, रामनरायण शर्मा, संजीव आचार्य, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष अजय गुप्ता, जम्बू अखाड़ा के बन्टी सिंह, सतीश सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, मनोज सिंह उज्जैन, अमित शर्मा, मन्जू सिंह, नवीन कुमार, शुभम विश्वकर्मा, रोचित जायसवाल, बल्कार सिंह, सुमित साहू, काकोली मुखर्जी, रंजीता राय, आरती मुखी, पुतुल सिंह, एम चन्द्रशेखर राव, विनोद राय, मनोरंजन सिन्हा, अमित राम, रश्मि, अरविन्द सिंह, अशोक उज्जैन, गणेश चन्द्रा, आजाद गिरि, विकास कामत, सुजीत झा, नन्दिता गागराई, मार्टिन लेजरस, साकेत उज्जैन, गोल्डेन पाण्डेय, सौरभ सिंह, संजय वर्मा, राजू सिंह, अनिकेत सिंह, सुशील खड़का समेत अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अमरेश कुमार राय एवं धन्यवाद ज्ञापन सन्नी टोप्पो ने किया।

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!