खबरJamshedpur-BJM : भाजमो पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मनाई जमशेदपुर पूर्वी के...
spot_img

Jamshedpur-BJM : भाजमो पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मनाई जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के विजय की पहली वर्षगांठ, लडडू बांटे, आतिशबाजी की और किया भव्य स्वागत

राशिफल

जमशेदपुर : भाजमो पश्चिम विधानसभा के नेता प्रवीण सिंह और आकाश शाह के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के विजय की पहली वर्षगांठ मानगो खुदीराम बोस चौक पर मनायी गयी। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी से एतिहासिक जीत दर्ज करने के उपरांत सरयू राय द्वारा जमशेदपुर पूर्वी ही नहीं बल्कि पश्चिम में भी निरंतर जनहित के कार्य किया जा रहा है। सरयू राय के स्वागत में मानगो, उलीडीह एवं क्षेत्र के कई पुराने वरिष्ठ समाजसेवी एवं समर्थक जुटे तथा विशाल माला पहनाकर, पगड़ी तथा अंगवसत्र एवं शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। भाजमो उलीडीह मंडल संयोजक धर्मेंद्र प्रसाद एवं मानगो मंडल संयोजक संतोष भगत नें लड्डू वितरण कर तथा आतिशबाजी कर सरयू राय का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नु, डी त्रिपाठी, प्रेम सक्सेना, श्याम सिंह, गणेश सिंह, सुनीता सिंह, शुशिला सिंह, गणेश शर्मा, जीतू पांडेय, राजेश कुमार , राजेश विद्यार्थी तथा अन्य उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading