जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा नेता अभय सिंह को गिरफ्तार करने के मामले में भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई बना ली है. झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा ने हमला बोल दिया है. अभय सिंह को गिरफ्तार करने के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने पहले मीटिंग की. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद यह दोनों अपनी गाड़ी से सीधे घाघीडीह जेल चले गए, जहां अभय सिंह जेल में बंद है. घाघीडीह जेल के गेट पर ही दोनों सांसदों को रोक दिया गया. दोनों सांसदों को वहां से बैरंग लौटा दिया गया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने बयान दिया कि यह आतंक और तानाशाही का राज है जिसको भाजपा कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर वे लोग किसी भी स्तर तक आंदोलन करेंगे. दीपक प्रकाश ने बताया है कि वे लोग अभय सिंह से जेल में मिलने गए थे लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने समय का हवाला देकर उनको मिलने नहीं दिया. सत्ता के इशारे पर प्रशासन यहां काम कर रहा है. लेकिन भाजपा इसका करारा जवाब देगी, जनता इसका हिसाब लेगी.