खबरjamshedpur-BJP : लगातार चौथी बार महानगर भाजपा का महामंत्री बने अनिल मोदी,...
spot_img

jamshedpur-BJP : लगातार चौथी बार महानगर भाजपा का महामंत्री बने अनिल मोदी, जुगसलाई में हुआ स्वागत

राशिफल

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की टीम में लगातार चौथी बार अनिल मोदी का महामंत्री के पद पर मनोनयन हुआ है. महानगर कमेटी में इस पद पर मनोनयन के लिए अनिल मोदी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं को साधुवाद दिया है. उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी है, वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उसके निर्वाहन का प्रयास करेंगे. भाजपा जुगसलाई मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने भाजपा का पुनः महामंत्री बनने पर अनिल मोदी एवं भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन एवं समस्त जिला पदाधिकारियों को बधाई दी है.

अपने बधाई संदेश में प्रकाश जोशी ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है और सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करते हैं. उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुंजन यादव के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयां तय करेगा. इस दौरान पुन: भाजपा का महानगर महामंत्री बनने पर अनिल मोदी एवं मंडल के नए अध्यक्ष हन्नु जैन का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश जोशी, रंजीत उपाध्याय, शेखर शर्मा, गणेश रविदास, विष्णु सोनकर, मनोज अग्रवाल, जगदीश रविदास, पंकज अग्रवाल, सुनील शर्मा, जीतू पारीक, विक्की गोयल, प्रीतम जैन, रविंदर सिंह भाटिया एवं अन्य उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading