जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो चौक पर शनिवार को अमर स्वतंत्रता सेनानी खुदीरा बोस की प्रतिमा का उद्घाटन सियासी बवंडर में फंस गया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपाइयों ने टाटा स्टील टीएसयूआईएसएल (जुस्को) की खूब खिंचाई की है। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद को नहीं बुलाये जाने से भाजपाई नाराज हैं। भाजपाइयों का विरोध होने के बाद सांसद विद्युत वरण महतो भी मौके पर पहुंच गए। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
सांसद के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ता और उत्साहित हो गए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मांग की है खुदीराम बोस की प्रतिमा के उद्घाटन शिलापट्ट पर सांसद विद्युत वरण महतो का नाम जोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि कि 48 घंटे के अंदर नाम नहीं जोड़ा गया तो जुस्को को सबक सिखाया जाएगा। सांसद विद्युत वरण महतो भी इस दौरान काफी नाराजगी जतायी और जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा को बेईमान तक कह दिया। सांसद ने कहा कि मानगो नगर निगम कोई काम नहीं करता, सिर्फ सत्ता की दलाली करता है।