खबरjamshedpur-bjp-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने...
spot_img

jamshedpur-bjp-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर

राशिफल


जमशेदपुर: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का सात दिसंबर को जमशेदपुर में प्रवास कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बारे में बताया कि वे जनसंघ काल से पार्टी से जुड़े हुए है और किसी भी कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर हिस्सा भी लिया. इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए बहुत सारे काम किए, कैसे लोगों को संगठन से जोड़ना चाहिए,इसका प्रतिफल बाद में मिलता है.और भी विस्तार से इसकी जानकारी देंगे. प्रदेश अध्यक्ष संगठन के अलग अलग कार्यकर्तांओं से बातचीत करेंगे और तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को कैसे आम लोगों से जोडना है, इसकी भी जानकारी देंगे. प्रदेश के शीर्ष नेताओं का कहना है कि कोल्हान में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है, इसलिए संगठन को नए सिरे से मजबूती प्रदान करना है ताकि आने वाले दिनों में भाजपा को कोल्हान में सफलता मिल सके. प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी रहेंगे. इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श भी किया जाएगा. साथ ही साथ झारखंड की सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है. इस सरकार को विकास से कोई मतलब नहीं है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading