जमशेदपुर : भले केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर के किसान आंदोलित हैं. लेकिन झारखंड में भाजपा ने किसानों के समर्थन में झारखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. मामला किसानों द्वारा उपजाए गए धान के खरीददारी का है. जहां जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से झारखंड सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया. वहीं इनके द्वारा झारखंड सरकार का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया. जानकारी देते हुए भाजपा नेताओं ने बताया कि झारखंड सरकार सत्ता में आने से पहले किसानों से 25 सौ रूपए प्रति क्वींटल धान खरीदने का वायदा किया था, लेकिन जब धान खरीददारी का समय आया तो सरकार ने धान का कीमत 18 सौ 50 रूपए निर्धारित किया. उसके बाद भी सरकार ने किसानों को धोखा देते हुए फरवरी के बाद धान की खरीददारी की बात कही जिससे किसानों में नाराजगी है. वैसे सरकार के इस फैसले के विरोध में राज्यभर के भाजपाई आंदोलित हैं.