जमशेदपुर: 22 मई रविवार को कदमा रामजनम नगर में भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के अध्यक्षता एक बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू तथा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव मौजूद थे. इस दौरान संगठन मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में कदमा मंडल के पदधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री और प्रभारी उपस्थित थे. प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ को मजबूत करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, उन्होंने सक्रिय बूथ, सशक्त मंडल, सशक्त शक्ति केन्द्र, बनाने की बात कही.(नीचे भी पढ़े)
इस कर्म में प्रत्येक बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का प्रभारी बनाने पर निदेश दिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री अनिल मोदी, राजन सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नितेश कुमार, चितरंजन वर्मा, ललन चौहान, राजेश्वर साहु, अमरेन्द्र मल्लिक, शेखर कुमार, भोला शर्मा, प्रेम कुमार, सुरेन्द्र राय, कमल कुमार, कार्तिक गोप, शोभा श्रीवास्तव, के एन ओझा, निर्दोष वर्मा, संजय शर्मा, कृष्णा देवी,तारक मुखर्जी, मनोज सिंह,डी एन सिंह, राजेश कुमार सिंह निर्मला देवी, संतोष सिंह,प्रकाश कुमार, संजय सिंह,राघव प्रसाद, रेणु झा, संतोष शर्मा, अमित मंडल, रंजीत पंडित, कृष्णा प्रसाद,सपन महतो, तापस सरकार, परमिंदर सिंह लक्की, राजकुमार सिंह लोधी, विरेन्द्र सिंह गुटटर ,विक्की यादव, भारती, यशवंत सिंह, प्रमोद कुमार, अभिषेक सिन्हा,ओम प्रकाश, सहित सभी भवन प्रभारी एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय झा ने किया.