जमशेदपुरः देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में रंकिणी मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। भाजपा कदमा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ रखने की कामना की। इस महाआरती कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री अजय झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन चौहान, भोला शर्मा, शोभा श्रीवास्तव, कमल कुमार, के एन ओझा, डी एन सिंह, संतोष सिंह, प्रकाश कुमार, आदित्य सिंह, रविशंकर सिंह, अमित मंडल, राजीव निवास, संजय सिंह, संतोष शर्मा, युवा मोर्चा मंडल के महामंत्री विक्की यादव, महिला मोर्चा मंडल की महामंत्री निर्मला देवी, मनोज कुमार सिंह,ओमप्रकाश, अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष राजाराम,सुमित कुमार, विनोद रजक, राजु रजक, आनन्द सिंह, रविशंकर सिंह, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके पश्चात स्थानीय टेम्पो स्टैंड में विश्वकर्मा पूजा कमेटी के सदस्यों को पट्टिका पहना कर सम्मानित किया गया।