जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में फल व सब्जी विक्रेता महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम भाजपा कदमा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष कृष्णा देवी के नेतृत्व में किया गया। इसमें जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, कदमा मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र गिरि, रंजीत पांडेय, मंत्री विजेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री अजीत सिंह, मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष रेनू झा, जिला मीडिया प्रभारी विजयलक्ष्मी, मोर्चा की मंत्री मीना देवी, मोर्चा सदस्य रंजीता, शिवानी कर्मकार, लोकनाथ निषाद, राजेश यादव एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।