खबरjamshedpur-bjp : भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा-यूपी में इस बार बीजेपी...
spot_img

jamshedpur-bjp : भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा-यूपी में इस बार बीजेपी 350 से अधिक सीटें लाएंगी

राशिफल

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में 350 के पार सीटें जीतेगी. जनता ने इस बार भी भाजपा को लाकर यूपी में फिर से पूर्ण राम राज लाने का मन बना लिया है. उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने भाजपा के जादूगोड़ा मंडल उपाध्यक्ष वर्धमान गुप्ता टुन्नू के जन्मदिन के मौके पर आयोजित समारोह में कही. मौका तो जन्मदिन समारोह का था, भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अभय सिंह ने कार्यकर्ताओं के मन को टटोलकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने पर बल दिया. उन्होंने कोरोना काल में वर्धमान गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की तो वही जमीनी स्तर से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को अग्रिम पंक्ति में रखने की कड़ी नसीहत भी दी. (नीचे भी पढ़ें)

सबसे पहले अभय सिंह ने वर्धमान गुप्ता को केक खिलाकर और उपहार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. इसके बाद उन्होंने समारोह में उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिले के अलग-अलग मंडलों से उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं से खुलकर संगठन के सम्बन्ध में बातचीत की और उनकी भावनाओं से अवगत हुए. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मौजूदा हेमंत सरकार में कानून का राज खत्म हो चुका है और जनता अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रही है. हर तरफ भय और अराजकता का माहौल है.  भ्रष्टाचार चरम पर है.  मगर काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, आने वाले समय में जनता झारखण्ड मुक्ति मोर्च गठबंधन को ये बात समझा देगी. पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी का काफिला रोकने को बड़ी साजिश करार देते हुए उन्होंने कहा की यह एक बड़ी साजिश थी. इसके बाद अभय सिंह पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से भी मिले और उन्हें संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने और पार्टी के विस्तार से सम्बंधित टिप्स दिए. (नीचे भी पढ़ें)

उपस्थित कार्यकर्ता-
इस कार्यक्रम में सासद प्रतिनिधि सत्या तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लखन मार्डी, जुगसलाई मंडल उपाध्यक्ष विकास महतो, प्रतीक सराफ, आर्यन सोनकर, चुन्नू सिंह, प्रकाश अग्रवाल, अरविन्द मिश्रा, आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास, विश्वजीत दास, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य अनमोल वर्मा पप्पू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष डोली मुखी, बीना देवी, भाजयुमो जादूगोड़ा मंडल उपाध्यक्ष सीमा देवी, महामंत्री रतनी पात्रो, विनती पाल, अर्चना सिंह, युवा भारत फाउंडेशन के चेयरमैन रितेश राज, सौरव राय, ऋषि मैती, नारायण पाल, अंशुमान नाथ, गणेश नाथ समेत भारी संख्या में नेता कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading