
जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह टैंक रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी के बुलावे पर भाजपा नेता विकास सिंह ने वहां स्वच्छता अभियान चलाया। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि उलीडीह टैंक रोड के विश्वकर्मा कॉलोनी में 20 दिनों से कचड़े का अंबार लगा हुआ है। लोगों का बदबू के मारे जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बार-बार नगर निगम में लोगों के द्वारा इसकी शिकायत किए जाने पर कोई सुन नहीं रहा है। थक हार कर लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह से कचरा हटवाने की गुहार लगाई। विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को बताया की मानगो में बड़े पैमाने पर सफाई घोटाला हो रहा है। 3500000 रुपए प्रत्येक माह भुगतान संवेदको को नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है। आधे से भी कम मजदूर संवेदक के द्वारा लगाये जा रहे हैं, जिसका दुष्परिणाम यह है कि पूरे मानगो में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। विकास सिंह ने बताया कि मानगो को स्वच्छ रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सफाई घोटाला को विराम लगाने के लिए सारे फोटो और वीडियो क्लिप को पेनड्राइव में कैद करके मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को दिया जाएगा। विकास सिंह ने बताया कि नगर निगम संवेदको को रेवड़ी बांट रहा है। मानगो में सफाई घोटाला को रोकने के लिए प्रत्येक दिन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, विवेक पोद्दार, अशोक कुमार, सुरेश पोद्दार, गोपाल यादव, विजय ओझा दुर्गा दत्ता, लुलु चंद, प्रभु साह, जीतू गुप्ता, शीतल रजक, भोलेनाथ कर, सुब्रतो हलदर, हरीश पोद्दार, गौरंगो कर, सतनारायण पोद्दार, दिनेश, बबलू, सुमित और वरुण उपस्थित थे.