जमशेदपुर : भाजपा महिला मोर्चा मानगो मंडल की अध्यक्षा मीना शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत आने वाले वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन योजना का लाभ दाईगुट्टु क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को दिलाने के उद्देश्य से दाईगुट्टु क्रॉस रोड नंबर पांच में कैंप लगाकर आवेदन भरवाया गया। आवेदन भरवाने के साथ-साथ आवेदकों को यह भी बताया गया कि योजना का लाभ जल्द से जल्द उन्हें पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय, भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की सोशल मीडिया प्रभारी लक्की सिंह, भाजपा मानगो मंडल मंत्री अंकेश कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंत्री बिल्लू साव, भाजयुमो मानगो मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विक्की साव, भाजयुमो मानगो मंडल सह-सोशल मीडिया प्रभारी अनमोल शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।