खबरjamshedpur-भाजपा मानगो ने लक्ष्मण नगर में किया जल वितरण कार्य, स्थानीय लोगों...
spot_img

jamshedpur-भाजपा मानगो ने लक्ष्मण नगर में किया जल वितरण कार्य, स्थानीय लोगों ने मानगो मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता नीरज सिंह का किया अभिनंदन

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के घोर लापरवाही के कारण मानगो की जनता बीते कई महीनों से जल संकट झेल रही हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश हैं। इस संकट को देखते हुये भाजपा नेता नीरज सिंह ने 2 माह पूर्व ही भाजपा मानगो मंडल एवं उलीडीह मंडल को 4000 लीटर वाले 2 टेंकर क्षेत्र में निःशुल्क जल वितरण करने हेतु दिया। जिससे की खासकर क्षेत्र के महिलाएं को पानी ढोने के लिये घर से निकलना ना पड़े। नीरज सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराए गये टेंकर से भाजपा मानगो मंडल के द्वारा लगातार मानगो क्षेत्र के शंकोशाई, सुभाष कॉलोनी, संजय पथ, शांतिनगर, लक्ष्मण नगर, गौड़ बस्ती, टीचर्स कॉलोनी एवं अन्य इलाकों में जल वितरण किया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज लक्ष्मण नगर के स्थानीय लोगों ने लगातार क्षेत्र में जल सेवा दें रहे भाजपा नेता नीरज सिंह एवं भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय को भगवा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर पूरे लक्ष्मण नगर वासियों की ओर से नागरिक अभिनंदन किया। साथ ही स्थानीय लोगों ने नीरज सिंह को जलपुरुष कहकर पुकारा और जलपुरुष नीरज सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए। लोगों ने बताया की जब से सरकार परिवर्तित हुई हैं हम लोगों बहुत सारी सेवा से वंचित हुये हैं क्षेत्र में हर घर में पानी का कनेक्शन हैं परंतु पानी सही से नहीं आता हैं, नाली सफाई नहीं होती हैं, रोड नाली की स्थिति खराब हैं परंतु नगर निगम क्षेत्र में कोई ध्यान नहीं दें रहा हैं। नीरज सिंह एवं बिनोद राय ने लोगों के समस्या से अवगत होकर जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष चौहान, संजय सिंह, भाजपा मानगो मंडल के उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कल्लू सिंह, महामंत्री संतोष उपाध्याय, मंत्री अंकेश कुमार, भाजयुमो अध्यक्ष सुशील पाण्डे, दीपक तिवारी, मनोज गिरी, रोहित सिंह, नवनीत तिवारी, कुलदीप ओझा, मनोज तिवारी, शुभम कुमार, राज मिश्रा एवं भारी संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading