jamshedpur-bjp-mango-mandal-भाजपा मानगो मंडल ने मनाया श्रमिक दिवस, अधिसूचित समिति के मजदूरों को किया सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर : मजदूर का मतलब हमेशा गरीब से नहीं होता हैं, फिर चाहे वो ईंट गारे में सना इन्सान हो या ऑफिस की फाइल्स के बोझ तले दबा एक कर्मचारी. हर वो इन्सान जो किसी संस्था के लिए काम करता हैं और बदले में पैसे लेता हैं, वो मजदूर हैं यह बातें संबोधन में भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा. मजदूर दिवस के अवसर पर भाजपा मानगो मंडल के तत्वाधान में मजदूर दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने किया. उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे समाज में मजदूर वर्ग को हमेशा गरीब इन्सान समझा जाता है, धूप में मजदूरी करने वालों को ही हम मजदूर समझते है. इसके विपरीत मजदूर समाज वह अभिन्न अंग है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के सभी मजदूरों, स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने का कार्य भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में किया गया. सबसे पहले उन्हें पुष्प गुच्छ द्वारा सम्मानित किया गया तत्पश्चात उन्हें उपहार स्वरूप एक टिफिन दी गई एवं नाश्ते के रूप में सामग्री एवं जल की व्यवस्था की गयी ताकि वे धूप में जो कार्य करते हैं उसमें उन्हें थोड़ी सुविधा प्रदान हो सके. भाजपा मानगो मंडल सदैव मजदूर के हित में बात करता है उक्त बातें भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता नीरज सिंह, जटा शंकर पांडेय, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, मंत्री अंकेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, युवा मोर्चा के महामंत्री दीपक तिवारी, उपाध्यक्ष राजा लहा, कुलदीप ओझा एवं मनोज तिवारी व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!