खबरJamshedpur-BJP : जयंती पर याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रधानमंत्री की...
spot_img

Jamshedpur-BJP : जयंती पर याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनी गयी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा-अंत्योदय की दिशा में चलते हुए देश को आगे बढ़ा रहे हैं नरेंद्र मोदी

राशिफल

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरुष एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि आज भारत पंडित जी के अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए आगे बढ़ रहा है। वह ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित सूर्य मंदिर घाट के विकास भवन में रविवार को आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंडित जी एकात्म मानववाद के समर्थक एवं गरीबों के सच्चे शुभचिंतक थे। गरीबों के लिए उनके हृदय में अमृत भरा था। वे देश के अंतिम व्यक्ति की उन्नति में भारत की उन्नति देखते थे। प्रारंभ से भारत उनके सिद्धांतों पर चलता तो भारत की गिनती एक विकसित देश में होता। आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की दिशा में देश को आगे बढ़ा रहे हैं। (नीचे भी पढ़ें)

दीन दयाल जयंती समारोह के उत्तरार्द्ध में श्री दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 93वां एपिसोड सुना। प्रधानमंत्री के मन की बात के इस एपिसोड को श्री दास ने पिछले सभी एपिसोडों की तरह देश एवं समाज के हित में तथा जीवन जगत को प्रेरित करने वाला बताया। इस अवसर पर श्री दास के साथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 239, 240 और 241 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी ‘मन की बात’ सुनी। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, जिला भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक झा, पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, मनु शाही, सतवीर सिंह सूमो, सूरज सिंह, चंदन उपाध्याय, मीना देवी, महेंद्र यादव, मधु तांती, मिंटू मिश्रा, सौरव, संतोष ठाकुर, सोनू साहू, लखवीर सिंह, प्रदीप मिश्रा, संजीव कुमार पांडेय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading