खबरJamshedpur bjp sc morcha meeting : भाजपा एससी मोर्चा कार्यकर्ताओं को बूथ...
spot_img

Jamshedpur bjp sc morcha meeting : भाजपा एससी मोर्चा कार्यकर्ताओं को बूथ तक लोगों की समस्याएं सुलझाने का निर्देश, जमशेदपुर भाजपा एससी मोर्चा कार्यसमिति की तीसरी बैठक आयोजित

राशिफल

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की तृतीय कार्यसमिति बैठक कदमा के शास्त्रीनगर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जिला अध्यक्ष अजीत कालिंदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्य रूप से शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण व वंदे मातरम के जयघोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि मोर्चा के सभी पदाधिकारी हर बूथ तक जाकर एससी वर्ग के लोगों की समस्याएं सुनें एवं उनका निदान कराने का प्रयास करें. जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, महामंत्री राकेश सिंह, नीलू मछुआ, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह भी पहुंचे. संचालन मोर्चा के महामंत्री पीके करुआ ने किया, जबकि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप पासवान, राकेश मुखी ,अजय रजक, मनोज करुआ, शंभू राम, मिली दास, सतीश मुखी, चंदन भारती, अर्जुन रजक, ममता मुखी, सजल साल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading