jamshedpur- bjp- सोनारी भाजपा मंडल ने लगाया मेडिकल कैंप, शिविर में स्वास्थ्य व आंखों की हुई जांच, जरुरतमंदों को दी गयी चिकित्सीय सलाह

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी निर्मल नगर दोमुहानी मे निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सोनारी मंडल सुबोध कर्मकार के नेतृत्व में किया गया. इसमें मुख्य रुप से आंख एवं ब्लड प्रेशर शुगर एवं शारीरिक जांच नि:शुल्क किया गया. इसमें 300 से अधिक जरूरतमंदों ने इस निशुल्क जांच शिविर का लाभ उठाया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया. मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सोनारी मंडल उपाध्यक्ष खिलावन वर्मा, सुकुमार गोराई, सत्येंद्र यादव, एससी मोर्चा के अध्यक्ष हीरा लाल रजक, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, मनीष साहू, बसंत अग्रवाल, ललित नारायण साहू, चंदन मुखी, योग गुरु विशाल तिवारी, आदित्य वर्मा, नरेश बागती, गुरूपोदो कालिंदी एवं कफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!