जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश आलाकमान के आदेशानुसार दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोनारी मंडल जमशेदपुर के द्वारा भारत सेवाश्रम संघ सोनारी में किया गया है. यह शिविर शनिवार (26 दिसंबर) को आरंभ हुआ, जो 27 दिसम्बर तक चलेगा. शिविर के प्रथम दिन पांच सत्र हुए. प्रथम सत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह यादव ने भाजपा इतिहास और विकास के बारे में बताया गया एवं पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया. इसमें सोनारी मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने इस शिविर में शामिल हो कर प्रशिक्षण प्राप्त किया. शिविर में मंच का संचालन मंडल के महामंत्री नारायण प्रसाद ने किया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]