खबरjamshedpur-bjp-प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर में भाजपाइयों ने चलाया हस्ताक्षर...
spot_img

jamshedpur-bjp-प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर में भाजपाइयों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, जानें किस मंडल में और कहा-कहा चला यह अभियान

राशिफल

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल द्वारा दीपक झा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान जिस तरह पंजाब की कांग्रेस सरकार ने मोदी की सुरक्षा में सुनियोजित तरीके से चूक कर मोदी को मारने की साजिश रची थी उससे सभी वर्गों में रोष है. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस अभियान को सफल बनाया गया. जिसमे मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव , पूर्व जिला अध्यक्ष राम बाबू तिवारी, पूर्व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह पप्पू, जिला महामंत्री राकेश सिंह, सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजय मिश्रा, महिला मोर्चा से रामदुलारी देवी, लक्ष्मी यादव, कर्पूरा सुंडी, कैलाशपति मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सतेंद्र रजक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आफताब आलम एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

भाजपा कदम मंडल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कदमा बाजार में कार्यकर्ताओं द्वारा रोष ब्यक्त करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, ललन चौहान, अमरेन्द्र मल्लिक, राजेश कुमार सिंह, पारस नाथ दूबे, सुरेन्द्र राय, प्रेम कुमार, शोभा श्रीवास्तव, कमल कुमार, डी एन सिंह, के एन ओझा, कार्तिक गोप, निर्दोष वर्मा, रेणु झा, विक्की यादव, खुशी ओझा, निर्मला देवी, संजय सिंह, राजाराम, बिनोद रजक, शेखर तिवारी, सीमा जयसवाल, एस कार्तिक, अभिषेक सिन्हा, अभिषेक चतुर्वेदी, परमेश्वर प्रमाणिक, अविनाश शर्मा, गुड्डी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। (नीचे भी पढ़ें)

बिरसानगर मंडल-
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब में काफिले को रोके जाने का मामला और तूल पकड़ने लगा है. भारतीय जनता पार्टी के नेता पूरे देश में पंजाब सरकार का विरोध कर रहा है कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा में इतनी भारी चूक हुई कैसे. उधर शहर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर पंजाब सरकार की पोल खोलने का काम कर रही हैं और देश के प्रधानमंत्री दीर्घायु की कामना करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे है। (नीचे भी पढ़ें)

परसुडीह मंडल-
भाजपा परसुडीह मंडल के द्वारा विगत 5 जनवरी को पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक से पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के शासन वाली राज्य सरकार के प्रति रोष है। इस घटना के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार परसुडीह मंडल बाजार चौक पर बैनर लगाकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं मोदी प्रशंसकों ने गर्मजोशी के साथ हस्ताक्षर कर घटनाओं का विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष त्रिदीब चट्टराज के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। हस्ताक्षर कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जमशेदपुर महानगर के महामंत्री राकेश सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघलाल टुडु, सुजीत अंबष्ट, रविन्द्र सिंह, मंडल महामंत्री रमेश उपाध्याय एवं देवेन्द्र सिंह, सुजीत सिंह, मनोज विश्वकर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, धीरज कुमार, सीमा मुंडा, मंगल कर्मकार, अरूण दास अनिल कुमार, किरण राव, राकेश सिंह (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, किसान मोर्चा) परमाकांत कारुआ, शुक्ला हलधर, विश्वजीत कुमार,अशोक सिंह, बबीता सिंह, जितेंद्र गुप्ता, दीपक कारूआ, नयन राजा, सोनू, बबीता सिंह, नीना श्रीवास्तव, सीमा सिंह, गुलशन टुडु, उपेन्द्र राव, देवाशीष घोष, रिपन दास, धर्मेंद्र साव तथा इस घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में आमजनों ने हस्ताक्षर करके विरोध जताया। (नीचे भी पढ़ें)

सोनारी मंडल
सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में मंडल के सभी मुख कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर अटल चौक में  हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से शामिल मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, रिता सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष निपेन्द्र सिन्हा उर्फ बड़कू संजय रजक, किशोर साहू, राहुल तिवारी, भरत भुषन, रास बिहारी प्रसाद, शंकर सिंह, नरेश प्रसाद, वरिष्ठ नेता कृष्णा यादव, डॉक्टर राजीव यादव, दीपक घोष, विनोद सिंह यादव, रमेश प्रसाद, विजय कुमार, जय प्रकाश प्रसाद, नेहा साहू, सरिता लाल, सुशील हेसा, काजल मुखर्जी, रवि,सपन साहू, सुधीर गोराई, राजकुमार पटनायक, पंडित किशोर चटर्जी, धनेश्वर साहू,शेखर साहू, संजय राज, कृष्ण दा, मृत्युंजय,प्रार्थो ओझा,नीरज प्रसाद, लक्ष्मी देवी, हिमांशु, कपूर दास,सत्यवाण कुमार, एवं पार्टी के समर्पित देव तुल्य कार्यकर्ता शामिल थे। (नीचे भी पढ़ें)

टेल्को मंडल
भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के निर्देशानुसार टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में आजाद मार्केट में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार सम्मिलित हुए. हस्ताक्षर अभियान में कल्याणी शरण, भाजपा के वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, मीना सिन्हा, संतोष मिश्रा, मेघन, भाजयुमो टेल्को मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, भाजयुमो टेल्को मंडल उपाध्यक्ष सौरव कुमार, भाजयुमो टेल्को मंडल महामंत्री सुमित ओझा, सौरव मजमुदार, रविकांत भगत, मलकीत कामत, निलाद्री दत्ता, मनीष कुमार सिंह, व अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading