खबरJamshedpur bjp tread cell picnic : डिमना में आयोजित हुआ भाजपा व्यावसायिक...
spot_img

Jamshedpur bjp tread cell picnic : डिमना में आयोजित हुआ भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ का मिलन समारोह सह वनभोज, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई नेताओं ने भी की शिरकत

राशिफल

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ट का मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना में आयोजित हुआ. संगठन के मानगो व उलीडीह मंडलों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस मिलन समारोह में आयोजक नीरज सिंह ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह वनभोज सिर्फ वनभोज नहीं, बल्कि परस्पर दिल जोड़ने का एक जरिया भी है. (नीचे भी पढ़ें)

श्री सिंह ने कहा कि वनभोज के दौरान सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारियों को साथ मिलकर आपसी भाईचारा बढ़ाने का मौका मिलता है. वनभोज के दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये, जिसमें बिहार के बक्सर से आये भोजपुरी गायक अशोक मिश्र ने अतिथियों के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी. वानभोज में आये मानगो सिख समाज के प्रीनिधियों ने नीरज सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. वानभोज में मानगो तथा उलीडीह मंडल की महिला नेत्रियों ने नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह को सम्मानित किया. इस वनभोज में जमशेदपुर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा नेता अभय सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जटाशंकर पांडे, दशरथ चौबे, किशन महाराज, सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अविनाश सिंह राजा, प्रीति सिन्हा, दीपू सिंह, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, अशोक तिवारी, राजेश सिंह, विजय तिवारी, दीपक तिवारी, सुशील पांडे समेत मानगो एवं उलीडीह मंडल के बूथ स्तर के कार्यकर्ता व कई वरिष्ठ जन भी उपस्थित रहे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading