खबरJamshedpur-BJYM : तिरंगा यात्रा निकाले जाने को लेकर एफआईआर दर्ज किये जाने...
spot_img

Jamshedpur-BJYM : तिरंगा यात्रा निकाले जाने को लेकर एफआईआर दर्ज किये जाने के विरोध में भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

राशिफल

जमशेदपुर : भाजयुमो बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, मानगो एवं उलीडीह मंडल के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। विगत दिनों स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर भाजपा टेल्को मंडल के कार्यकर्ताओं के ऊपर टेल्को थाना प्रभारी के द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया था। इस एफ़आइआर के सन्दर्भ में भाजयुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसकी कड़ी शब्दो में निंदा करते हैं। टेल्को थाना प्रभारी इस लौहनगरी की पवित्र धरती को पश्चिम बंगाल बनाने का प्रयास कर रहे है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ये कतई नहीं होने देंगे। युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर ईंट का जवाब पत्थर से देगा। अगर भारत माता की जय बोलने पर प्रशासन द्वारा अपराधी घोषित किया जायेगा, तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हजारों बार अपराधी बनने को तैयार हैं। इस दौरान प्रकाश दुबे, अभिषेक डे, राहुल तिवारी, सुशील पांडे, अमरेंद्र पासवान, राकेश लोधी, राहुल कुमार, शीतल रजक के साथ अन्य कई युवा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading