
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लिए गए संकल्प को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा मानगो मंडल में प्लास्टिक मुक्त देश अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मानगो बाजार के सभी दुकानदारों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें। मानगो भाजयुमो मंडल के अध्यक्ष सुशील पांडेय और तमाम कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों के बीच मास्क और प्लास्टिक मुक्त थैला का वितरण किया और संकल्प लिया कि देश को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में महानगर बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मानगो मंडल के अध्यक्ष विनोद राय, ओबीसी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी, भाजयुमो युवा कोल्हान प्रभारी प्रदीप मुखर्जी, कार्यसमिति सदस्य मनोज, शिव प्रकाश शर्मा, दिलीप सिंह, शम्भु चौधरी, दीपक तिवारी समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।