जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 9 में समाजसेवी सनी मिर्जा ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों से भी आकर लोगों ने कंबल लिया। सौ कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि वह हर रविवार को गरीबों के बीच कंबल का वितरण करते हैं। अब तो साढे सात सौ कंबल जरूरतमंदों के बीच बांट चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगले रविवार को भी कंबल वितरण होगा। कंबल वितरण में हर धर्म जाति के लोगों को कंबल दिया जाता है।