
जमशेदपुर : ठंड को मद्देनजर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन से कंबल का वितरण कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को की. उसके बाद आस पास के सभी पंचायतों में कंबल वितरण किया गया. इसमें बागबेड़ा समेत कुल 17 पंचायतों में बुधवार को लगभग 3000 कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान पंचायत के स्थानीय लोग उपस्थित थे. बागबेड़ा मध्य, बागबेड़ा कॉलोनी एवं आस पास के सभी पंचायत मे जरूरतमंदों लोगों की एक सूची उक्त पंचायत के मुखिया द्वारा तैयार की गई थी. विधायक संजीव सरदार उसी सूची के आधार पर स्थानीय लोगों के बीच कंबल वितरण किए. यह कंबल झारखंड सरकार महिला बाल विकास विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा दिया गया है. इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार व युवा समाजसेवी विजय कुमार (मोनू) ने कहा कि सही मायने में गरीब व जरूरतमंदों की सेवा ही भगवत (भगवान) की सेवा है. विजय कुमार (मोनू) ने कहा कि क्षेत्र में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं. उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान भी विजय कुमार (मोनू) जनसेवा के कार्य में तत्पर रहे. (नीचे भी पढ़ें)

बागबेड़ा में हुए कार्यक्रम में विधायक श्री सरदार के अलावा इस मौके पर जिला पार्षद किशोर यादव, जिला पार्षद रानाडे, विजय कुमार(मोनू ) खाद्य आपूर्ति निगरानी समिति सदस्य पंचायत समिति जमशेदपुर प्रखंड,मुखिया लक्ष्मी मुखिया पहाड़ सिंह, मुखिया बाबुल माझी, मुखिया सुषमा जोरा, मुखिया अनीमा मिंज, मुखिया प्रतिमा मुंडा, मुखिया मायावती टुडे, मुखिया बहामुनी, मुखिया नीनू कुदादा, मुखिया राहुल बसके, मुखिया सविता मुर्मू जमुना हसदा, झामुमो नेत्री नीता सरकार,पप्पू उपाध्याय, उप मुखिया सुनील गुप्ता, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू कोषाध्यक्ष मनोज नाहा, जगता माडी, झामुमो बागबेड़ा ईकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा, मुलायम यादव, मुकेश झा इंद्रजीत सिंह, अरुण यादव सहित सभी पंचायतों के गणमान्य स्थानीय लोग मौजूद थे.