

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित एक होटल में श्रेण्या सोनी की स्वरचित कविताओं एवं कहानियों का संकलन की एक पुस्तक “Headful of Stardust” का विमोचन सीआरपीएफ जमशेदपुर जोन के डीआईजी आशु शुक्ला ने किया। श्रेण्या की पढ़ाई लिखाई शहर के प्रतिष्ठित स्कूल सेक्रेड हार्ट कान्वेंट से हुई है एवं वर्तमान में बंगलुरु स्थित माउंट कार्मेल की छात्रा है। श्रेण्या का शाब्दिक अर्थ श्रेष्ठ होता है एवं उसने अपने नाम को चरितार्थ किया है श्रेण्या की इस उपलब्धि में उनकी माता निशी सोनी एवं पिता अशोक का सराहनीय योगदान रहा। (नीचे भी पढ़ें)


लेखिका का यह मानना है कि प्रत्येक जीव में एक असाधारण शक्ति एवं मैजिक होता है जिसमे कुछ न कुछ प्रतिभाएं छिपी हुई है जो की औरों को खुशी प्रदान करता है। वर्तमान में हम यह खुशी जीवन की आपाधापी में खो रहे हैं। श्रेन्या की यह कृति अनेक वर्षों के मेहनत का प्रतिफल है। श्रेन्या की यह कृति अनेक वर्षों के मेहनत का प्रतिफल है जिसमे की उसने आज के जीवन में घट रही बातों का वर्णन किया है। (नीचे भी पढ़ें)

डीआईजी आशु शुक्ला ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि श्रेण्या की यह रचना लघु कथाओं एवं कविताओं का संग्रह है जो की इन्होंने तेरह वर्ष की आयु से लिखना शुरू किया है। ये लघु कथाएं हमारे आसपास की परिस्थियों एवम वातावरण से प्रेरित हैं। (नीचे भी पढ़ें)
रमा खन्ना ने श्रेण्या को इस उपलब्धि पर मुबारकबाद देते हुए उसकी परिपक्व सोच की सराहना करते हुए कहा की भविस्य में उनकी और भी रचनाएँ पढ़ने को मिलेंगे । उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल की शिक्षकाओं देबिना, प्रिया, रंजू, रिंकू ने कहा की उसने स्कूल का नाम रोशन किया है। (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष रमा खन्ना, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट की शिक्षकाएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन शहर के प्रसिद्ध बैंड “Band lends” के कार्यक्रमों के साथ हुआ। मेहमानों का स्वागत वैभवी सोनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया।