
जमशेदपुर : श्री राजपूत करणी सेना की एक बैठक रविवार को गम्हरिया के घोड़ा बाबा मंदिर के परिसर में प्रदेश मीडिया प्रभारी अम्बिका प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला एवं कोल्हान कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें सरायकेला-खरसावां जिला के कांग्रेस जिला महासचिव ब्रजेश सिंह को कोल्हान अध्यक्ष बनाया गया। सूरज सिंह तोमर को कोल्हान मीडिया प्रभारी, संतराज कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, आदर्श प्रताप सिंह को आदित्यपुर मंडल मीडिया प्रभारी, आयन राजपूत को आदित्यपुर मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष चिंटू सिंह भी उपस्थित थे।