Jamshedpur-बर्मामाइंस में दुर्गा पूजा मैदान के पास बाइक में हवा डलवा रहे दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, घायल

राशिफल

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के बर्मामाइंस एफसीआई रोड के रहने वाले छोटू राम और अमर सिंह बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह दुर्घटना बुधवार की शाम को हुई है। अमर सिंह ने बताया कि वह दोनों एफसीआई रोड पर रहते हैं। वहीं, काम भी करते हैं। वह लोग बाइक से निकले थे। बाइक में हवा कम थी। बर्मामाइंस में ही दुर्गा पूजा मैदान के पास बाइक में हवा डलवा रहे थे। तभी एक सफेद रंग की कार तेजी से आई और उन्हें टक्कर मारते हुए चली गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी लोगों ने बर्मामाइंस थाना पुलिस को दी। इसके बाद, पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमर सिंह व छोटू राम को साकची के एमजीएम अस्पताल लाई है। एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में दोनों को भर्ती कराया गया है। दोनों के सर, हाथ और पैर में चोट आई है। एमजीएम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक व कार की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। इससे दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार का पता लगाया जाएगा।

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!