खबरjamshedpur- चंद्रगुप्त सिंह के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन करने और सोशल मीडिया पर...
spot_img

jamshedpur- चंद्रगुप्त सिंह के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन करने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर माहौल बिगाड़ने का मामला दर्ज

राशिफल


जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा सिनेमा मैदान में पंडाल से गुम्बद हटाने के मामले में कमेटी के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने और वीडियो जारी कर माहौल बिगाड़ने का मामला दर्ज कराया गया है. यह मामला सिदगोड़ा थाना के एसआई विकास कुमार के बयान पर दर्ज कराया गया है. चंद्रगुप्त सिंह के अलावा इस मामले में संजीव आचार्य, चंदन यादव, प्रदीप सिंह उर्फ लाइसेंसधारी प्रदीप सिंह और एक अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है.(नीचे भी पढ़े)

विदित हो कि सिदगोड़ा सिनेमा मैदान में पंडाल के ऊपर गुम्बद लगाया गया था जिसको लेकर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल ने निरीक्षण के दौरान गुम्बद हटाने का आदेश दिया था. दूसरे दिन गुम्बद को हटा दिया गया था. इसके बाद चंद्रगुप्त सिंह ने बयान जारी कर सिटी एसपी पर आरोप लगाया था कि सिटी एसपी ने ही गुम्बद को हटा दिया था.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading