खबरjamshedpur-celebrated-birth-anniversary-of-jamshedji-tata : जमशेदपुर में ऐसे दी गयी संस्थापक जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि,...
spot_img

jamshedpur-celebrated-birth-anniversary-of-jamshedji-tata : जमशेदपुर में ऐसे दी गयी संस्थापक जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, जानें किन संगठनों ने क्या कार्यक्रम किये, एक क्लिक में

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी टाटा का 183वां जन्मदिन श्री गुरु अर्जुन देव जी सेवा दल की तरफ से बारीडीह पेट्रोल पंप के समीप केक काट कर और रहागिरो के बीच लड्डू का वितरण किया गया. प्रधान अमरजीत सिंह भामरा ने कहा कि जेएन टाटा जी का जन्म 3 मार्च 1839 को हुआ. कार्यक्रम में सरदार अमरजीत सिंह भंवरा, बलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह तरसिक्का, सतबीर सिंह, चरणजीत सिंह, संदीप सिंह गिल, करतार सिंह, चरणजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, अवतार सिंह, और बारीडीह निवासी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

भारतीय ओबीसी महासभा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
भारतीय ओबीसी महासभा जमशेदपुर के तत्वाधान में गुरुवार को जमशेदपुर के काशीडीह स्थित जानकी भवन में जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी सहयोग से समिति के द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक जे एन टाटा के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, समिति के पदाधिकारियों के द्वारा बारी बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. मौके पर रक्तदान शिविर में युवक-युवतियों ने विशेष उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में भाग लिया एवं रक्तदान किया. समिति के द्वारा एक सौ यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया था. जबकि दोपहर 1:00 बजे तक 65 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था. कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि टाटा टिमकेंन मजदूर संगठन के उपाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता मूलचंद साहू, राज्य महिला आयोग की पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा कल्याणी शरण, महिला समाज सेवी जसवीर कौर, सुनीता जयसवाल, मोनिका जयसवाल, विनय सिंह उपस्थित होकर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ रानी गुप्ता, जिला संगठन महामंत्री पंकज जयसवाल, समाजसेवी नारायण लाल जयसवाल, अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मोनिका जयसवाल, राजकुमार गुप्ता, राहुल कुमार में विशेष योगदान दिया. वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर ब्लड बैंक के विशेषज्ञों की टीम तकनीकी सहयोग के साथ अपना योगदान देकर कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया. (नीचे भी पढ़ें)

यात्रा परिवार ने दी जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि
उद्योग क्रांति के जनक, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा जी के जन्मजयंती के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में यात्रा परिवार के सदस्यों ने टाटा जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित किया. श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक रीना सिंह, संगीता सिंह, निरंजन तिवारी, बिंदु सिंह, रेखा सिंह, समरजीत सिंह समेत कई सक्रिय सदस्यगण उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

गोलमुरी उत्कल समाज ने मनाया जेएन टाटा की जयंती
गोलमुरी उत्कल समाज परिसर में भारतीय उद्योग जगत की नींव रखने वाले विश्व प्रसिद्ध औद्योगिक घराने टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा की जयंती पर टाटा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया. विद्यालय के विद्यार्थी सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाओं उच्च विद्यालय के प्रधान अध्यापक अबनी कुमार दत्ता, मध्य विद्यालय के प्रधान अध्यापिका अलकानंद मिश्र, त्रिलोचन गोप, सत्यजीत दास, मिर्नभा साहु, तृप्ति रानी बेरा, अंजु बाला जिऊ, सागरिका बेहूरा, कादम्बिनी महंन्त, छोटी कुमारी, निक्की कुमारी, पूजा पांडे, संगिता कुमारी, भुवनेश्वर राय, सुमन रानी, पिंकी बेरियार, रोमाने आदि उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कदमा झामुमो समिति ने मनाई जमशेदजी टाटा की जयंती
झामुमो कदमा समिती की ओर से शास्त्रीनगर चौक पर भारतीय उद्योग जगत की नींव रखने वाले टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा की 183वीं जयंती केक काट कर मनाया गया. इस अवसर पर उपस्थित सभी ने टाटा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. झामुमो नेता गोपाल महतो ने कहा की हिंदुस्तान के आधारभुत विकास को गति देने वाले जमशेदजी नुसारवानजी टाटा को को नमन, वे एक अच्छे उद्योगपति के साथ -साथ दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे. इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से जमशेदपुर झामुमो के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो, कदमा समिति के सचिव कृपाल सिंह, परमजीत सिंह,गोविंदा चालक, सरफ़राज़ अहमद, अनूप मुखी, सोमनाथ मुख़र्जी, अजय राव, प्रकश मिश्रा, चेन्न सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

हिन्दू पीठ ने रक्तदान कर टाटा समूह के संस्थापक को किया नमन
देश में औद्योगिक क्रांति लाने वाले उद्योगपति एवं टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर हिन्दू पीठ के द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से जनसेवक समिति जमशेदपुर के मार्ग दर्शन में ब्लड बैंक परिसर में आयोजित किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर के संघचालक वैद्यनाथन नटराजन जी जमशेदपुर महानगर कारवां रविन्द्र नारायण सिंह, झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव प्रभाकर राव एंव हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने जमशेदपुर जी नसीरवान जी टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया।आज के रक्तदान शिविर में 103 रक्तदाताओ ने रक्त दान कर टाटा के संस्थापक को नमन किया गया. इस आयोजन को सफल बनाने में चंद्रशेखर सिंह, प्रकाश दूवे, सोमनाथ सिंह, संजीव रजक, शानू सिंह, राहुल सिंह, गोलू,उज्वल, आलोक सिंह, चंदन कुमार, देबाशीष झा, आयुस चौधरी एंव अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति ने जे.एन टाटा को दी श्रद्धांजलि
अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जमशेदपुर पोस्टल पार्क में टाटा स्टील के संस्थापक और भारत के औद्योगिक क्रांति के अग्रदूत जेएन टाटा को उनकी 182वी जयंती पर अधिवक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. झारखंड स्टेट बार कौंसिल के भी वाईस चेयरमैन है ने कहा कि जमशेदपुर जी नसरवान जी टाटा विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे. वे सदैव औद्योगिक जगत के प्रणेता के रूप में जीवंत रहेंगे. शुक्ल के साथ झारखंड अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह, सचिव रमेश प्रसाद और अन्य अधिवक्ता शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

चाय पर चर्चा ग्रूप ने जेएन टाटा को दी श्रद्धांजलि
चाय पर चर्चा ग्रुप के तत्वाधान में ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने गोलमुरी बाजार में भारतीय उद्योग जगत के पितामह जेएन टाटा जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. आयोजन की अध्यक्षता नौशाद खान ने किया. इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर में निवास करने वाले लाखों परिवार के अन्नदाता जमशेदजी नसरवान जी टाटा ने अपनी दूरदर्शी सोच को इस जमशेदपुर में स्थापित किया था जिसका परिणाम है की आज लाखों लोगों की आजीविका टाटा कंपनी पर आश्रित है. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन के सदस्यों ने भी भागीदारी सुनिश्चित किया और जमशेदजी टाटा को नमन किया. मौके पर विशेष रूप से प्रोबिर चटर्जी राणा, विजय गौड़, शैलेश गुप्ता, गोपाल अग्रवाल,अशोक कुमार,सामंता, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, गणेश बिहारी, शिवशंकर तिवारी, सोहन लाल, गगन सिंह, कुमार आशुतोष, साकेत कुमार, संदीप आईच, रंजीत गुप्ता, निर्मल गोप, अनिकेत रॉय, जशवंत सिंह, सतीश कुमार, सनोज सिंह, राजा राव, मुकेश सिंह, अन्नू ,गणेश बिहारी, एस तिवारी, अनूप, बाबू, सुनील, छोटू, सुदीप, विक्रम, बंटी सहित अन्य मौजूद रहें. (नीचे भी पढ़ें)

सिख समाज ने दी जे.एन टाटा को श्रद्धांजलि
जमशेदपुर के सिख समाज के प्रतिनिधियों ने जमशेदजी टाटा के जन्मदिवस पर बिष्टुपुर स्थित पार्क में जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया एवं उनके द्वारा दर्शाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान भी किया गया. इस विशेष मौके पर झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, झारखंड विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू साक्षी, गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, मांगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, तीनप्लेट गुरुद्वारा के महासचिव सुरजीत सिंह नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह, रोमी नौजवान सभा के पूर्व प्रधान एवन साझी आवाज़ के सतबीर सिंह “सोमू”, सुखदेव सिंह बिट्टू एवं कई अन्य लोग शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों ने जेऐन टाटा को श्रद्धांजलि
भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों ने टाटा स्टील के संस्थापक श्रद्धेय जमशेदजी नसरवानजी टाटा के 183वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिस्टुपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की. भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की श्रद्धेय जेऐन टाटा वो शिल्पकार हैं जिन्होंने इस्पात नगरी जमशेदपुर को गढ़ने का कार्य किया है. उनके दूरदर्शी सोच और प्रबल इच्छाशक्ति का ही परिणाम है की आज विश्व की सबसे बड़े उद्योगों में शुमार टाटा स्टील जमशेदपुर में स्थापित है और आज लाखों की संख्या में श्रमिक इस उद्योग के माध्यम से अपना जीवनयापन करते हैं. जमशेदपुर शहर को बसाने में जो योगदान जेऐन टाटा ने दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. जेऐन टाटा की जयंती के अवसर पर आज उन्हें हम नमन करते है और ये प्रतिज्ञा लेते है की जमशेदपुर को बहतर शहर बनाने के लिए अपनी भुमिका निभाएंगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंत्री राजेश कुमार झा, साकची प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी सहित अन्य उपस्थित थे.

आंध्र भक्त श्री राम मंदिर ने गरीबो को वस्त्र व भोजन कराकर जमशेदजी को दी श्रद्धांजलि- विश्व प्रसिद्ध टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा जी की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि डेजी ईरानी, आंध्र भक्त श्री राम मंदिर बिस्टुपुर के उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर, वाई श्रीनिवास, सी एच् रमना, कोषाध्यक्ष बिजय कुमार ने टाटा जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा डेजी ईरानी के हाथो 400 महिलाओं एवं पुरुषों के बीच साड़ी धोती का वितरण किया गया. इसके उपरांत 500 निर्धन लोगो को पंक्तिबद्ध बैठाकर सुरुचिपूर्ण भोजन कराकर अन्नदान किया गया. इसके पूर्व डेजी ईरानी ने राम मंदिर, बालाजी एवं कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया. उन्होंने दर्शन के दौरान मंदिर के बेहतर रखरखाव, बागवानी, एवं विकास कार्य की प्रशसा करते हुए संतोष जताते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मन्दिरम के उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर वाई श्रीनिवास, सीयच रामना राव, विजय कुमार, एम चंद्रशेखर पी कुमार, एबीके श्रीनिवास, एस राजशेखर, नानाजी, महेश जी, वी नागेश, मनमड राव सहित कई सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदजी टाटा को दी श्रद्धांजलि-औधोगिक भारत के निर्माता एवं टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा के 183 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. गुरुवार को संस्थापक दिवस के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदजी टाटा ने जो योगदान दिया वह अति असाधारण और बहुत ही महत्त्वपूर्ण है. इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंत्री जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह समेत मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी एवं मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, हन्नु जैन, संजय सिंह, बौबी शर्मा, त्रिदेव चट्टराज, बजरंगी पांडेय, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, दीपक पाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि- टाटा स्टील एवं जमशेदपुर के संस्थापक जेएन टाटा के 183 जन्म जयंती के उपलक्ष में जमशेदपुर के एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्साह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थापक के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने संस्थापक जयंती के अवसर पर टाटा स्टील के संस्थापक जे एन टाटा की जीवनी और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सदस्यों ने उपस्थित जन समुदाय के बीच लड्डू का वितरण किया और बच्चों के बीच ट्रॉफी वितरण किया गया. इस दौरान काफी संख्या में नौजवान बच्चे, बूढ़े और महिलाएं मौजूद थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष जे पी सिंह, राम गोपाल जयसवाल, गोपाल सिंह, समीर घोष, भूपिंदर सिंह दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा, रणजीत सिंह, अरुण कुमार, संस्था के सचिव वकील प्रसाद, सुनील रंजीत सिंह, आदिवासी एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, शिशु सवैया, समाजसेवी एवं युवा मुखी समाज जमशेदपुर के अध्यक्ष संभू मुखी डूंगरी, वीरेंद्र पटेल, राजू पटेल, कृष्णा, एस एन झा और कृष्णा कंगारू ने विशेष योगदान दिया. कार्यक्रम का संचालन संस्था के पदाधिकारी जगन्नाथ बेहरा ने किया.( नीचे भी पढ़ें)

उत्कल एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि- उत्कल एसोसिएशन साकची जमशेदपुर में जमशेदजी टाटा की जयंती मनी. एसोसिएशन के सभी कार्यकारिणी सदस्य डॉ संजय पात्रा, पवित्र मोहन जेना, मनोरंजन गौड़, विजय लक्ष्मी दास, मनीष दास, निरंजन नायक, सुधीर महांती, प्रतिभा महांती, सुजाता चौधरी, जयराम दासपात्रा, सौमेन्द्र भुंया, प्रशान्त कुमार महांती, विभुति भुषण नायक, जय प्रकाश लेंका, गीता गौड़, सुकांत दाश, किशोर नायक , सुशिला आचार्य, जयश्री महांती, सवितांजली महांती , ममता पात्रा के साथ समाज के अन्य लोग उपस्थित थे

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading