खबरjamshedpur-celebrated-death-anniversary-of-ex-deputy-cm-sudhir-mahato : झामुमो ने मनायी पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो की पुण्यतिथि,...
spot_img

jamshedpur-celebrated-death-anniversary-of-ex-deputy-cm-sudhir-mahato : झामुमो ने मनायी पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो की पुण्यतिथि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 8 वीं पुण्यतिथि सादगी पूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर शहरवासियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर जमशेदपुर के कदमा के उलियान स्थित निर्मल महतो स्टेडियम में उनकी प्रतिमा स्थल पर सभी ने श्रद्धांजलि दी. मौके पर उनकी पत्नी सह ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी मौजूद रहीं. वहीं झामुमो के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और तमाम झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी सह ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो एक जन नेता थे, और लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करते थे. उन्होंने बताया कि उनके विकास के सपनों को अब वो आगे बढ़ा रही है. वहीं झामुमो के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो को भुलाया नहीं जा सकता है वे सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे और उनका आदर सम्मान करते हुए हम भी उन्हीं के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए सदैव जनता की सेवा कर रहे है. मौके पर मुख्य रुप से स्वर्गीय सुधीर महतो जी की पत्नी और इचागढ़ की लोकप्रिय विधायक सविता महतो, विधायक समीर मोहन्ती, विधायक संजीव सरदार, पूर्व सांसद सुमन महतो, मामा गुरुचरण किसको, झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक दादा, वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन, लालटू महतो, काबलु महतो, गोपाल महतो, सुभाष करमाकर,आदि झामुमो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading