खबरJamshedpur cgpc Pradhan : सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने मानगो गुरुद्वारा के...
spot_img

Jamshedpur cgpc Pradhan : सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने मानगो गुरुद्वारा के प्रधान का पद छोड़ा, हरजिंदर सिंह को बनाया अपना उत्तराधिकारी, समय की कमी के कारण पद त्याग के लिए गुरु रूप संगत से की क्षमा याचना

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर सीजीपीसी एवं मानगो गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने मानगो गुरुद्वारा के प्रधान पद से इस्तीफा देते हुए सरदार हरजिंदर सिंह को अपने उत्तराधिकारी के रूप में मानगो गुरुद्वारा का अगला प्रधान घोषित किया है. बैसाखी सह खालसा सृजन दिवस के अवसर पर मानगो गुरुद्वारा में संगत से भरी सभा में सरदार भगवान सिंह ने मंच से अगले प्रधान के रूप में सरदार हरजिंदर सिंह के नाम की घोषणा की, जिस पर संगत ने भी परवानगी दे दी. (नीचे भी पढ़ें)

हालॉकि सरदार हरजिंदर सिंह फिलहाल निजी कारणों से पंजाब गये हुए हैं, इसलिए मौके पर उपस्थित नहीं हो सके. मानगो गुरुद्वारा के ट्रस्टी संता सिंह, जसबीर सिंह, प्रीतपाल सिंह व कृपाल सिंह ने भगवान सिंह को प्रधानगी का प्रशस्ति पत्र भगवान सिंह को दिया, जिसके उपरांत भगवान सिंह ने हरजिंदर सिंह के नाम की घोषणा की.(नीचे भी पढ़ें)

भगवान सिंह ने भावुक मन से संगत से क्षमा मांगते हुए कहा की गुरु रूप संगत ने जो प्रेम उनके प्रति दिखाया है, वे उनके ऋणी हैं. उन्होंने कहा कि वे अपना भाव शब्दों में बयान नहीं कर सकते. संगत के सहयोग से छह वर्ष गुरुद्वारा साहिब की जो सेवा की उसका सारा श्रेय उन्होंने संगत और अपनी कमेटी के सदस्यों को दिया.(नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि समय विवशता और अन्य जरूरी जिम्मेदारियों के कारण वे पूरा समय गुरुद्वारा साहिब को नहीं दे पाएंगे, किन्तु जब भी उनकी जरूरत होगी वे सशरीर उपस्थित रहेंगे और उनका सहयोग बरकार रहेगा. पद त्यागने के बाद नव नियुक्त प्रधान को उन्होंने बधाई देते हुए आगे के कार्यों के लिए शुभकामएं भी दीं.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!