
जमशेदपुर : भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता की संस्तुति पर संगठन विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने चंचल भाटिया को झारखंड कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से कहा गया है कि कोरोना काल में ये नियुक्ति और भी महत्वपूर्ण हो जाती है एवं आशा है कि चंचल भाटिया की कार्य प्रणाली से भारतीय व्यापार मण्डल झारखंड में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रेसित होगा. चंचल भाटिया संगठन के इस महत्वपूर्ण दायित्व का सशक्त निर्वहन करेंगे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]