खबरJamshedpur-Congress : मानगो गोलचक्कर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने चलाया जन-जागरण अभियान
spot_img

Jamshedpur-Congress : मानगो गोलचक्कर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने चलाया जन-जागरण अभियान

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो गोलचक्कर खुदीराम बोस के प्रतिमा के समक्ष बुधवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिला के पूर्व अध्यक्ष अल्हाज रुहुल जमील अहमद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अंसार खान, इंतिखाब वासती के संयुक्त नेतृत्व में जन जागरण अभियान चलाया गया. सर्वप्रथम खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की गयी और पदयात्रा से पहले जन जागरण अभियान कार्यक्रम के प्रभारी सुनीत शर्मा को सम्मानित किया गया. कार्यकर्ताओं को गांधी टोपी पहनाई गई. जिला कांग्रेस के प्रतिनिधित्व करने आए केके शुक्ला को भी सम्मानित किया गया. इसके बाद मानगो गोलचक्कर से डिमना रोड मानगो बाजार होते हुए लोगों को बेतहाशा मंहगाई के विरोध में जागरूक किया गया. कार्यक्रम में सह प्रभारी जन जागरण अभियान समिति के सुमित सुमित शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, गुरदीप सिंह, उषा यादव, तनवीर खान, राजीव हैदर, जफर इकबाल, हाजी अब्दुल, रशीद रंजीत, सिंह गुलशेर, नदीम शेख, चरण पाल सिंह, आरजू खान, आदिल खान, वाजिद अली, जाहिद अली समेत अन्य शामिल थे. अंसार खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading