Jamshedpur congress- करनडीह में कांग्रेसियों ने निकाली पीएम मोदी की शव यात्रा, किया विरोध प्रदर्शन

राशिफल


जमशेदपुर: करनडीह में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाली. यह शोभा यात्रा कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देश पर निकाली गई. कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण इलाकों के प्रभारी अजय मंडल और प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर के नेतृत्व में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने को लेकर शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया. यह शव यात्रा करनडीह चौक से खासमहल तक निकाली गई. (नीचे भी पढ़े)

आशीष ठाकुर ने बताया कि अडानी और अंबानी के बारे में लोकसभा में राहुल गांधी ना बोल पाएं इसी को लेकर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस कृत्य का लगातार विरोध करती रहेगी. कांग्रेस पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेश राज ने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष जारी रहेगा. कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके साथ हैं. इस मौके पर सुबोध सिंह सरदार, सविता राय, आशीष ठाकुर, रंजीत सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद थे.

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!